झांसी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद झांसी द्वारा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ किए जाने के उद्देश्य से निरीक्षक एवं उपनिरीक्षक स्तर के पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए हैं। आदेश के अनुसार निरीक्षक अंजन कुमार सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर, निरीक्षक राजेश कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर से प्रभारी निरीक्षक गुरसरायं, निरीक्षक महेश चन्द्र को प्रभारी निरीक्षक सदर बाजार से प्रभारी निरीक्षक कटेरा, निरीक्षक अमीराम को कटेरा से पुलिस लाइन तथा निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह को गुरसरायं से सदर बाजार भेजा गया है।
निरीक्षक सुमेन्द्र सिंह को टहरौली से पुलिस लाइन, निरीक्षक श्रीमती सरिता त्रिपाठी को लहचूरा से टहरौली, निरीक्षक सत्य प्रकाश शर्मा को शाहजहांपुर से लहचूरा, निरीक्षक अतुल कुमार लखेरा को अतिरिक्त निरीक्षक थाना नवाबाद से शाहजहांपुर तथा निरीक्षक राजेश पाल सिंह को मोंठ से पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया है।
निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह को पुलिस लाइन से मोंठ, निरीक्षक वेद प्रकाश पाण्डेय को पूछ से बड़ागांव, निरीक्षक बलिराज शाही को बड़ागांव से चिरगांव, निरीक्षक विद्यासागर सिंह को अतिरिक्त निरीक्षक गुरसरायं से पूछ तथा निरीक्षक राहुल राठौर को चिरगांव से बबीना भेजा गया है। निरीक्षक विनय कुमार साहू को बबीना से पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया है।
इसी क्रम में निरीक्षक अखिलेश द्विवेदी को यूपी-112 से गरौठा, निरीक्षक सुरजीत सिंह को गरौठा से एरच, निरीक्षक रुपेश कुमार को एरच से पुलिस लाइन, निरीक्षक सत्येन्द्र यादव को वीआईपी सेल से साइबर अपराध थाना, निरीक्षक अरविन्द कुमार को साइबर अपराध से पुलिस लाइन तथा निरीक्षक कुलदीप तिवारी को एएचटी से वीआईपी सेल भेजा गया है। निरीक्षक जय प्रकाश को उल्दन से यूपी-112 की जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं उपनिरीक्षक अजय सिंह को पुलिस लाइन से थानाध्यक्ष उल्दन, उपनिरीक्षक सोवरन सिंह को सीपरी बाजार से एएचटी प्रभारी, महिला उपनिरीक्षक श्रीमती वंदना सिंह को महिला थाना से पुलिस लाइन तथा महिला उपनिरीक्षक श्रीमती नीतू सिंह को पुलिस लाइन से थानाध्यक्ष महिला थाना नियुक्त किया गया है। 31 जुलाई 2026 को जारी आदेश के अनुसार सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।
