झांसी। ‘समरसता संकल्प अभियान’ की भव्य शुरुआत, काशी से आए पवित्र कलश का जोरदार स्वागत।भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश और समाज में सामाजिक समरसता, सद्भाव और एकता की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से ‘समरसता संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है। जिस क्रम में काशी (वाराणसी) में आयोजित मुख्य कार्यक्रम से भव्य कलश लेकर पार्टी की विशेष टोली झांसी पहुंची।
झांसी आगमन पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कलश यात्रा का झांसी की सीमा में प्रवेश करते हीग पूछ के ढेरी की पुलिया पर ऐतिहासिक और उत्साहपूर्ण स्वागत किया।ढेरी की पुलिया पर उमड़ा जनसैलाब, फूल-मालाओं से हुआ स्वागतअभियान के जिला संयोजक डॉ. अनिल राज अहिरवार और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल के नेतृत्व में सहसंयोजक गण सहजेंद्र बघेल, यज्ञेश यादव, मनीष कोरी और वीरेंद्र नायक काशी से पवित्र कलश को लेकर = पहुंचे।
जैसे ही कलश यात्रा झांसी के ढेरी की पुलिया पर पहुंची, वहां पहले से मौजूद गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत और संगठन के तमाम पदाधिकारियों ने पूरी टोली का भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारों और फूल-मालाओं के साथ कलश का अभिनंदन किया।अष्टभुजी माता मंदिर पर कलश पूजाढेरी की पुलिया से स्वागत के बाद यात्रा आगे बढ़ी। इसके बाद अष्टभुजी माता मंदिर महामृत्युंजय शिवालय परिसर में कलश यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। मंदिर परिसर में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों ने पवित्र कलश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। पूजन अखिलेश त्रिपाठी ,अनुज पाठक द्वारा मंत्र उच्चारण के साथ कराया गया जिसमें पार्टी के पदाधिकारी के साथ जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी द्वारा संतों और महापुरुषों के आदर्शों को याद करते हुए समाज के हर वर्ग तक समता का संदेश पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूदइस गरिमामयी यात्रा और स्वागत कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के सभी प्रमुख पदाधिकारी, मोर्चा के अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिसमें उपस्थित प्रमुख नेताओं ने कहा कि संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी ने हमेशा जातिगत भेदभाव से ऊपर उठकर मानव सेवा और समानता का मार्ग दिखाया है। भाजपा इस अभियान के माध्यम से उनके इसी पावन संदेश को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पूरी तरह संकल्पित है।
इस मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व मंडल अध्यक्ष चेतराम तिवारी, मंडल अध्यक्ष गुरदीप सिंह गुर्जर, छत्रपाल सिंह राजपूत ,रामराज राजपूत, हिरदेश गोस्वामी, जिनेंद्र जैन, जयप्रकाश पाल, अमित चौरसिया, मनीष कोरी, नीरज शर्मा ,यशोदा कुशवाहा जिला मंत्री, वीरेंद्र नायक अमित चौरसिया, प्रगति आर्य रविकांत, गोपाल गोस्वामी, माता प्रसाद जरिया, पवन परिहार कुलदीप , दीपक आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
