झाँसी। स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में बुंदेलखंड को बड़ी सौगात मिली है, झांसी में जीडी गोयंका हेल्थकेयर अकैडमी का भव्य शुभारंभ किया गया। यह संस्थान स्वास्थ्य एवं पैरामेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में युवाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण और रोजगारपरक अवसर प्रदान करेगा। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि मोहित मेहरा, चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर, जीडी गोयंका हेल्थकेयर रहे। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य युवाओं को आधुनिक स्वास्थ्य शिक्षा एवं कौशल विकास से जोड़कर बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।
अकैडमी के संस्थापक डॉ. अभिषेक जैन, संस्थापक, मैक्सकेयर सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ने कहा कि झाँसी एवं बुंदेलखंड क्षेत्र के विद्यार्थियों को अब स्वास्थ्य क्षेत्र में उच्च स्तरीय शिक्षा और आधुनिक प्रशिक्षण स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध होगा। इस अवसर पर अकैडमी के निदेशक अभिनव जैन ने संस्थान की भावी योजनाओं और विभिन्न पाठ्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अकैडमी में मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी, ओटी टेक्नीशियन, रेडियोलॉजी एवं इमेजिंग, आईसीयू एवं इमरजेंसी केयर, कार्डियक केयर, फिजियोथेरेपी, ऑप्टोमेट्री, हॉस्पिटल मैनेजमेंट और फ्लेबोटोमी जैसे रोजगारपरक कोर्स संचालित किए जाएंगे।
कार्यक्रम में जीडी गोयंका हेल्थकेयर, दिल्ली से आए वरिष्ठ अधिकारी अंकित बंगर एवं गुलजार सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने विद्यार्थियों और अभिभावकों को संस्थान की प्रशिक्षण व्यवस्था, प्लेसमेंट सहायता और करियर संभावनाओं की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राघव अग्रवाल, सेंटर हेड, जीडी गोयंका हेल्थकेयर अकैडमी झांसी ने किया। संस्थान की विशेष बात यह है कि यहां 10वीं, 12वीं एवं ग्रेजुएट विद्यार्थियों के लिए एडमिशन ओपन हैं। विद्यार्थियों को ₹50,000 तक स्कॉलरशिप, आसान फीस विकल्प और 0% ब्याज पर शिक्षा ऋण जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। अकैडमी में आधुनिक लैब, अत्याधुनिक उपकरण, अनुभवी फैकल्टी एवं हैंड्स-ऑन प्रैक्टिकल ट्रेनिंग की सुविधा दी जाएगी। साथ ही संस्थान द्वारा विद्यार्थियों को 100% प्लेसमेंट सहायता प्रदान की जाएगी, जिससे अस्पताल, डायग्नोस्टिक सेंटर, फार्मा कंपनी, हेल्थकेयर इंडस्ट्री एवं सरकारी-निजी क्षेत्र में बेहतर करियर अवसर मिल सकेंगे। समारोह में शहर के गणमान्य नागरिकों, शिक्षाविदों, चिकित्सकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
