हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद जोरदार धमाके जैसी आवाज आई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कैश वैन का अगला हिस्सा बुरी तरह पिचक गया, जिससे अंदर बैठे लोग फंस गए।
सूचना मिलते ही पुलिस, डायल-112 और राहत टीम मौके पर पहुंची। घायलों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू टीम को कटर मशीन का इस्तेमाल करना पड़ा। इसके बाद सभी घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां एक अन्य घायल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
पुलिस के अनुसार, हादसे में अब तक दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि तीन घायलों का इलाज जारी है। दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए एक्सप्रेस-वे पर यातायात भी प्रभावित रहा।
फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और मृतकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। परिजनों को सूचना दे दी गई है।
