कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि नीट की तैयारी कर रही छात्रा का अपहरण कर उसे 16 दिनों तक प्रयागराज में बंधक बनाकर रखा गया और उसके साथ अत्याचार किया गया। नेताओं ने आरोप लगाया कि यह घटना प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रदेश में महिलाओं और दलित वर्ग के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे जनता में भय का माहौल है। पार्टी नेताओं ने सरकार पर अपराध नियंत्रण में विफल रहने का आरोप लगाया।
ज्ञापन में मांग की गई कि सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए, पीड़िता और उसके परिवार को सुरक्षा दी जाए और आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाने की भी मांग की गई।
कांग्रेस ने चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी सड़क पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेगी।
