झांसी। गरौठा क्षेत्र के चौकरी गांव में भीषण गर्मी को देखते हुए समाजसेवी पुष्पेंद्र नायक और उनकी टीम द्वारा जनसेवा के तहत एक प्याऊ की स्थापना की गई है। यह प्याऊ गांव के मुख्य चौराहे पर लगाया गया है, जहां राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों को शुद्ध और ठंडा पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।
तेज धूप और लू के बीच सफर कर रहे राहगीरों ने जब इस प्याऊ पर रुककर पानी पिया तो उन्हें बड़ी राहत मिली। लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि गर्मी के इस मौसम में ऐसी व्यवस्था बेहद जरूरी है।
समाजसेवी पुष्पेंद्र नायक ने बताया कि उनका उद्देश्य लोगों को गर्मी के दौरान स्वच्छ और ठंडा पानी उपलब्ध कराना है, ताकि किसी को परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि उनकी टीम समय-समय पर ऐसे जनहित और सामाजिक कार्य करती रहती है।
स्थानीय ग्रामीणों ने भी इस पहल की सराहना की और इसे सराहनीय कदम बताया। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में यह व्यवस्था लोगों के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आई है। साथ ही उन्होंने अन्य सक्षम लोगों से भी आगे आकर ऐसे सामाजिक कार्यों में योगदान देने की अपील की।
