5 कैमरों वाला प्रो-ग्रेड फोटोग्राफी सिस्टम
Oppo Find X9 Ultra का सबसे बड़ा आकर्षण इसका कैमरा सेटअप है। इसमें Hasselblad ट्यूनिंग के साथ क्वाड रियर कैमरा सिस्टम दिया गया है-
200MP प्राइमरी कैमरा
50MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर
200MP टेलीफोटो लेंस
50MP अल्ट्रा-टेलीफोटो कैमरा
50MP फ्रंट सेल्फी कैमरा
फोन 8K वीडियो रिकॉर्डिंग और 4K 120fps स्लो मोशन को भी सपोर्ट करता है, जिससे यह कंटेंट क्रिएटर्स के लिए एक मजबूत विकल्प बन जाता है।
Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ सुपरफास्ट परफॉर्मेंस
परफॉर्मेंस के मामले में यह फोन काफी मजबूत माना जा रहा है। इसमें दिया गया है-
Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर
16GB तक RAM
Adreno 840 GPU
Android 16 आधारित ColorOS 16
यह कॉम्बिनेशन गेमिंग, मल्टीटास्किंग और हेवी ऐप्स के लिए इसे बेहद स्मूद बनाता है।
6.82 इंच का प्रीमियम AMOLED डिस्प्ले
फोन में 6.82 इंच की Quad HD+ Flexible AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स ब्राइटनेस के साथ आती है। Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन इसे और मजबूत बनाता है।
7050mAh बैटरी और सुपरफास्ट चार्जिंग
Oppo Find X9 Ultra में दी गई है-
7050mAh बड़ी बैटरी
100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग
50W वायरलेस चार्जिंग
कंपनी का दावा है कि यह फोन बहुत कम समय में फुल चार्ज हो सकता है और लंबे समय तक बैकअप देता है।
कीमत और उपलब्धता
भारत में इसके 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत लगभग ₹1,69,999 रखी गई है। यह फोन Canyon Orange और Tundra Umber कलर में उपलब्ध होगा और इसे Flipkart, Amazon और Oppo की ऑफिशियल वेबसाइट से प्री-बुक किया जा सकता है।
आकर्षक लॉन्च ऑफर्
लॉन्च के साथ कंपनी कई ऑफर्स भी दे रही है-
₹22,000 तक एक्सचेंज बोनस
10% इंस्टेंट कैशबैक (चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर)
24 महीने तक जीरो डाउन पेमेंट
प्रीमियम गिफ्ट बॉक्स (Enco Air 5 Pro + केस)
5TB क्लाउड स्टोरेज
Google AI Pro एक्सेस और Spotify Premium
यह स्मार्टफोन प्रीमियम सेगमेंट में कई बड़े डिवाइसेज को टक्कर देगा, जिनमें शामिल हैं-
Samsung Galaxy Z Fold6, iPhone 17 Pro Max, Motorola Razr Fold और Vivo X Fold5।
