फोन में 6.83-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ बेहद स्मूथ और शार्प विजुअल्स देता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर और 12GB तक RAM का सपोर्ट मिलता है, जिससे मल्टीटास्किंग और गेमिंग आसान हो जाती है।
बैटरी इसकी सबसे बड़ी खासियत है, जिसमें 9,020mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है। यह 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जिससे फोन जल्दी चार्ज होकर लंबे समय तक चलता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा (OIS सपोर्ट के साथ) और 2MP डेप्थ सेंसर मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
कुल मिलाकर, यह फोन बैटरी और परफॉर्मेंस चाहने वाले यूजर्स के लिए एक बैलेंस्ड और पावरफुल पैकेज साबित हो सकता है।
