महिला आरक्षण की जरुरत पंडित, ठाकुर, बनिया, कायस्थ महिलाओं को
झांसी। मंगलवार को भारतीय प्रजाशक्ति पार्टी ने सरकार संसद मे लाये गये महिला आरक्षण पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आजादी के बाद यदि किसी जाति का राजनैतिक व सामाजिक शोषण हुआ तो वह सामान्य वर्ग है अतः यदि आज किसी महिला को आरक्षण की जरुरत है तो वह सामान्य वर्ग की महिलाएं।
बैठक में उपस्थित लोगों ने सरकार द्वारा आरक्षण का उपयोग राजनैतिक लाभ के लिए किये जाने पर रोष व्यक्त किया साथ ही कहा कि आरक्षण से किसी जाति या धर्म का विकास कभी नही हो सकता, आजाद और विकसित भारत में कोई आज र्न शोषित है और न वंचित जिस जाति को शोषित और वंचित मान कर सरकार लाभ देकर वोट हासिल करने की होड़ लगी है असल में उस जाति का विकास हो चुका है चाहे वह दलित हो या पिछड़ा लेकिन पिछले 50 वर्षाें में जिस तरह से संसदीय कानून बनाकर सामान्य वर्ग के आधिकार खत्म किये गये उससे आज यदि कोई वास्तक में शोषित तथा वंचित है तो वह सामान्य वर्ग की महिलाएं है यदि महिला आरक्षा देना ही है तो सरकार सामान्य वर्ग की महिलाओं को दे।
रावत ने कहा कि सामान्य वर्ग की महिलाएं बहुत स्वाभिमानी होती है वे सरकार द्वारा दी जाने वाली किसी भी आरक्षण रूपी भीख को कभी स्वीकार नहीं करेगी ऐसा उन्हें विश्वास है।
बैठक में श्रुति चडडा, नीरजा रावत, सरोज, सुमन शर्मा, प्रीति ठाकुर, प्रियंका, आनंद मुदगल, राजीव ओझा, ठाकुर मनोज सिंह, राकेश सुरोठिया, नरेन्द्र कुश्वाहा, धरन शर्मा, राकेश श्रीवास्तव, प्रभात रावत, अजय मिश्रा,, राधारमण उपाध्याय, एनपी सिंह, आनंद तिवारी, बीके शर्मा, राजेश तिवारी, अमित यादव, आशुतोष द्विवेदी, मनोज सोलंगी, बीके शर्मा, सुमन अहिरवार, मीना, अनीता अहिरवार आदि उपस्थित रहे।
