झांसी। रविवार को भारत विकास परिषद, मणिकर्णिका शाखा के तत्वावधान में श्रीमती सुनीता शर्मा, के मुख्य आतिथ्य में, डा० प्रदीप श्रीवास्तव प्रांतीय कोर्डिनेटर एवं संरक्षक के विशिष्ट आतिथ्य में, संस्थापक अध्यक्षा डा० स्वप्निल मोदी के निर्देशन में, अध्यक्ष मीनू सोनी की अध्यक्षता में अक्षय तृतीया के अवसर पर भीषण गर्मी में तिब्बती मार्केट, इलाइट चौराहे पर शीतल शर्बत का वितरण किया गया।
भीषण गर्मी में राहगीरों ने शर्बत पीकर राहत की सांस ली।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रांतीय कोर्डिनेटर डा० प्रदीप श्रीवास्तव, डा० बी० डी० मोदी, सीए अजय मोदी,ई० प्रमोद श्रीवास्तव, मनीषा नरवरिया, वंदना नाहर, हेमलता, सावित्री, रश्मि सक्सेना, स्वाति, अनीता सिंह, विकास, मुकुंदी, पुष्पेन्द्र, आदि का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन वन्दना नाहर ने किया एवं आभार सचिव मनीषा नरवरिया ने व्यक्त किया।
