झांसी। उत्तर प्रदेश शासन ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में कार्यरत डॉ. संदीप सिंह को सहायक कुलसचिव के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। उच्च शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के 16 मार्च 2026 के आदेश के अनुसार यह पदोन्नति दी गई है। डॉ. संदीप सिंह वर्तमान में विश्वविद्यालय में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यरत थे।

इसी क्रम में विश्वविद्यालय में कार्यरत श्री रामविलास को भी सहायक कुलसचिव के पद पर पदोन्नति दी गई है। उल्लेखनीय है कि श्री रामविलास 31 मार्च 2026 को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। शासन के निर्देशानुसार बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी के कुलसचिव द्वारा दोनों अधिकारियों को उनके नए पद का कार्यभार ग्रहण करा दिया गया है।
