नई दिल्ली । झांसी की बेटी आयुषी सेजरिया ने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल कर शहर का नाम रोशन किया है। आयुषी ने UPSC के फाइनल रिजल्ट में 914वीं रैंक प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ साथ पूरे शहर में खुशी और गर्व का माहौल है। आयुषी झांसी के खाती बाबा क्षेत्र की निवासी हैं।
उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत लगन और परिवार के सहयोग से देश की सबसे प्रतिष्ठित और कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाने वाली सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल की है आयुषी के पिता सत्यप्रकाश सेजरिया रेलवे में कर्मचारी हैं जबकि उनकी मां नमिता सेजरिया भी रेल विभाग में कार्यरत हैं। माता पिता के मार्गदर्शन और प्रेरणा ने आयुषी की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। परिवार ने हमेशा उन्हें पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया और हर कदम पर उनका हौसला बढ़ाया।
आयुषी की इस सफलता की खबर जैसे ही सामने आई परिवार में खुशी का माहौल बन गया। रिश्तेदारों दोस्तों और आसपास के लोगों ने घर पहुंचकर उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्थानीय लोगों का कहना है कि आयुषी की यह उपलब्धि झांसी के युवाओं के लिए प्रेरणा है। उनकी सफलता यह साबित करती है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए तो देश की सबसे कठिन परीक्षा में भी सफलता हासिल की जा सकती है।
UPSC सिविल सेवा परीक्षा को देश की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में गिना जाता है। इसमें हर साल लाखों अभ्यर्थी शामिल होते हैं लेकिन कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच कुछ ही उम्मीदवार अंतिम सूची में स्थान बना पाते हैं। ऐसे में आयुषी का 914वीं रैंक हासिल करना एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है आयुषी की सफलता से झांसी शहर में भी गर्व का माहौल है। शहर के लोग इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण मान रहे हैं। कई लोगों ने कहा कि आयुषी की यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है और इससे युवाओं में सिविल सेवा में जाने की नई ऊर्जा मिलेगी।
