झांसी। मंगलवार को झांसी चित्रकूट मंडल के मछुआरे 16 से 21 मार्च तक गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंत नगर उत्तराखंड में नई किस्म की मछली की प्रजाति के बारे में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है जहाँ पर रोहू ,कौमन कार्प पंगास की नई प्रजाति के बारे में अनुभवी वैज्ञानिक डाक्टरों से मछली की नयी नस्लों के बारे में जान रहे है एवं विभागीय अधिकारीयो के साथ उत्तराखंड के ,नैनीताल भीम कुंड, नैना देवी,नीम करौली बाबा कैची धाम जैसे पर्यटक जगहों के भी भ्रमण कर रहे हैं।

वैज्ञानिक /वक्ताओं द्वारा मछली पालन अलकृत एवं शोभाकारी मछलियों उत्प्रेरित मत्स्य प्रजनन,एवं बीज उत्पादन हैचरी संचालन पंगास मछली पालन,मत्स्य तालाबो में मिट्टी एवं जलीय गुड़वतता ,मछलियों में होने वाली बीमारियों के बारे में ,,पशु सह,मुर्गी,सह पालन, मछली पालन, अवानीय जलीय जीव जंतु तथा वनस्पतियों की रोक थाम के बारी में जानकारी प्राप्त कर रहे है।

सर्वश्रीसहायक चित्रकूट निदेशक मत्स्य उरई सहायक निदेशक मत्स्य त्रिपाठी जी सहित बाबूलालाल विजयानंद रायकवार बृजेश रायकवार,मनीषा रायकवार जग्गू रायकवार मुकेश कुमार रायकवार,पंकज रायकवार,सुरेन्द्र वीर निषाद ,नरेश कुमार रायकवार ,सुखदेव सिंह नवल रायकवार ,आदि लोग झांसी चित्रकूट मंडल के मछुआरे कार्यक्रम में प्रतिभाग कर रहे हैं।
झांसी चित्रकूट मंडल के प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व कर रहे किशोरी प्रसाद रायकवार सचिव लक्ष्मी तालाब मत्स्य जीवी सहकारी समिति लिमिटेड डडियापुरा झांसी ने उक्त जानकारी दी।
