संगीतमय श्रीमद भागवत कथा में बढ़ती जा रही भक्तों की भीड़
झांसी। पितृ पक्ष के उपलक्ष्य में संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन 04 अक्टूबर से ग्वालियर -कानपुर बाईपास हाईवे रोड स्थित सनफ्रान अशोक सिटी में किया जा रहा है।

श्री संकट मोचन सरकार पीठाधीश कथा व्यास श्री ऋषि जी सरकार ने तृतीय दिवस पर संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का बखान करते हुए कहा कि व्यक्ति को जीवन में अभिमान नहीं करना चाहिये। किसी को अपनी सुन्दरता, किसी को धन और किसी को अपनी ताकत पर घमंड होता है।अभिमान इंसान को मिटा देता है। उन्होंने कहा कि अभिमान तो शक्तिशाली रावण, कंस और इन्द्र का भी नहीं रहा।
इसके पूर्व कथा पारीछत श्रीमति निशी -संजय चौरसिया ने परिजनों सहित श्रीमद भागवत ग्रन्थ की आरती उतारी। इस अवसर पर सुशीला चौरसिया, पूर्वा,संदीप चौरसिया, विभा, दिलीप चौरसिया, गीतान्शी, प्रदीप चौरसिया,सरोज,डॉ राजेश चौरसिया एड,आरडब्ल्यूए अध्यक्ष विनय उपाध्याय ,अर्पित राय,नव्या, ईशान, शैव्या, दिवित,अध्या, काश्वी, नीवा आदि सहित अन्य भक्तगण उपस्थित रहे।
