झांसी। 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के क्रम में सोमवार को झांसी के रक्सा टोल प्लाजा पर महिला पुलिस कर्मियों व टोल पर कार्यरत महिला कामगारों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पीवी रक्सा फर्स्ट विद्यालय की प्रधानाचार्य शशि यादव उपस्थित रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता टोल मैनेजर पवन शर्मा द्वारा की गई एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में ट्रैफिक वार्डन दीप शिखा शर्मा उपस्थित रही।

कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन ट्रैफिक चीफ वार्डन डॉक्टर कु प्रगति शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों द्वारा मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के अंतर्गत कामगार महिलाओं को उनके अधिकारों व कर्तव्यों के विषय में बताते हुए विभिन्न महिला हेल्पलाइन नंबर्स एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं के विषय में विस्तार पूर्वक समझाया गया। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा उपस्थित कामगार महिलाओं को उपहार देकर सम्मानित भी किया गया।

उक्त अवसर पर टोल से शिवसागर उपाध्याय, संदीप बढ़ाना ,नीतीश बहुगुणा, आरिफ शाकूर, विमल पाल ,नीरज खड़का , कमलेश साहू ,जीएस गुप्ता ,नीलम यादव, व महिला पुलिस कर्मियों में चेतना , नीता,काजल , री, प्रियंका ,प्रतिभा, बॉबी उपस्थिति रही आभार एच आर मैनेजर शिवसागर उपाध्याय द्वारा व्यक्त किया गया।
