एबी डी विलियर्स
दिल्ली कैपिटल्स (दिल्ली डेयरडेविल्स पुराना नाम) से आईपीएल में डेब्यू करने वाले एबी डी विलियर्स इस लिस्ट में पांचवें पायदान पर हैं। डी वीलियर्स पहले तीन साल दिल्ली के लिए खेलने के बाद पूरी तरह से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हो गए, जब 2011 में उन्हें आरसीबी ने अपने स्क्वॉड में शामिल किया। इस रंगारंग लीग में 14 सीजन धूम मचाने के बाद डी विलियर्स के खाते में 5000 से अधिक रन रहे, मगर वह कभी ऑरेंज कैप नहीं जीत पाए। एबी डी विलियर्स ने अपने आईपीएल करियर में कुल 5162 रन बनाए थे।
एमएस धोनी
चेन्नई सुपर किंग्स को 1-2 नहीं बल्कि 5-5 खिताब जिताने वाले पूर्व कप्तान एमएस धोनी का नाम भी इस लिस्ट में मौजूद हैं। धोनी सीएसके लिए काफी नीचे बल्लेबाजी करने आते हैं, मगर इसके बावजूद उनके नाम आईपीएल में 5439 रन दर्ज है। उन्होंने कई मौकों पर सीएसके को हारी हुई बाजी जिताई है, मगर वह कभी भी ऑरेंज कैप नहीं जीत पाए।
सुरेश रैना
मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर चेन्नई सुपर किंग्स के सुरेश रैना भी इस लिस्ट में मौजूद हैं। जी हां, रैना ने अपने आईपीएल करियर में 200 से अधिक मैच खेले, मगर कभी एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरैंज कैप नहीं जीत पाए। चिन्ना थाला ने आईपीएल के इतिहास के उन टॉप-10 खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने इस रंगारंग लीग में 200 से अधिक मैच खेले हैं। रैना ने 205 आईपीएल मैचों मं 5528 रन बनाए मगर कभी ऑरेंज कैप नहीं जीत पाए।
शिखर धवन
गब्बर के नाम से मशहूर शिखर धवन का भी आईपीएल करियर काफी एक्साइटिंग रहा। वह विराट कोहली और रोहित शर्मा को टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की रेस में टक्कर देते आए थे, मगर कभी वह ऑरेंज कैप नहीं जीत पाए। शिखर धवन ने अपने आईपीएल करियर में मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद और पंजाब जैसी टीमों के लिए खेला। वह 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद में रहते हुए ट्रॉफी उठाने में भी सफल रहे। धवन ने 222 आईपीएल मैच खेलकर 6769 रन बनाए मगर कभी ऑरेंज कैप नहीं जीत पाए।
रोहित शर्मा
‘मुंबई चा राजा’ रोहित शर्मा का नाम इस लिस्ट में काफी हैरान कर देने वाला है। अपने आईपीएल करियर में 7000 से अधिक रन और मुंबई इंडियंस को 5-5 खिताब जिताने वाले हिटमैन शर्मा के सिर भी आज तक ऑरैंज कैप नहीं सजी है। जी हां। वह आईपीएल के इतिहास में विराट कोहली (8661) के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं, उन्होंने अपने आईपीएल करियर में 272 मैच खेलकर 7046 रन बनाए हैं, मगर फिर भी कभी ऑरेंज कैप नहीं जीती। रोहित शर्मा अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर हैं, उम्मीद है कि उनका बल्ला इस सीजन खूब धमाल मचाएगा और वह करियर खत्म करने से पहले अपने इस सपने को पूरा कर पाएंगे।
