मैं लड़की हूं मैं भी लड़ सकती हूं का नारा देकर प्रियंका ने महिला को शक्ति प्रदान की

विस चुनाव में टिकट में 40 प्रतिशत आरक्षण महिला को देकर मुख्यधारा से जोड़ा

झांसी। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ के नेतृत्व मंे प्रियंका गांधी द्वारा उत्तर प्रदेश विधानसभा में 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट कांग्रेस पार्टी से देने के निर्णय पर मिष्ठान वितरण कर जश्न मनाया गया।
अरविंद वशिष्ठ ने कहा कि प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश की महिला शक्ति को एक विशेष तोहफा दिया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के हालात देखते हुए महिलाओं को सशक्त बनाने का निर्णय लिया है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने न तो महिलाओं के सम्मान की रक्षा कर पाई और न उन्हें सुरक्षा प्रदान कर पा रही है।

 

प्रियंका ने महिलाओं के आत्मनिर्भर बनाने के लिए मैं लड़की हूं मैं भी लड़ सकती हूं का नारा देकर महिला को शक्ति प्रदान करने का काम किया है। उत्तर प्रदेश में 40 प्रतिशत कांग्रेस विधानसभा चुनाव में महिलाओं के लिए आरक्षण देकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ दिया है । उन्होंने नए उत्तर प्रदेश का निर्माण किया है हम सब उनकी दूर दृष्टि के लिए साधुवाद देते हैं। प्रियंका गांधी के निर्णय से आज मायावती एवं रीता बहुगुणा जोशी को बेहद कष्ट हुआ है। क्या वह महिलाओं को आगे बढ़ना नहीं देखना चाहती यदि वह ऐसा चाहती तो मायावती आपने क्यों महिलाओं के लिए बसपा सुप्रीमांे होते हुए कोई निर्णय आज तक नहीं लिया। आज महिलाओं के सम्मान में प्रियंका ने निर्णय लिया है उससे उत्तर प्रदेश की समस्त नारी शक्ति प्रियंका के साथ खड़ी है। सुश्री रानू सेन ने कहा कि महिलाओं के लिए राजनीति में आने का सुनहरा अवसर देने के लिए प्रियंका गांधी के हृदय से आभारी हैं। सुश्री रूबी यादव ने कहा कि आज हम लोगों को गर्व महसूस हो रहा है कि हमारी भागीदारी भी सत्ता में रहेगी और यदि महिलाओं पर अत्याचार होंगे तो उसकी गूंज विधानसभा में जाएगी और उनके हक के लिए फैसले भी लिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *