मिशन शक्ति फेज 5 शालिनी बनी चिरगांव थाना प्रभारी, सुनी फरियाद
झांसी। नारी सुरक्षा सम्मान मिशन शक्ति फेज पांच के तहत चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत कक्षा 12 की छात्रा शालिनी एक दिन के लिए चिरगांव थाना प्रभारी बनी। इस दौरान शालिनी ने जन संवाद किया और थाने में आने वाली शिकायतों को सुना।
प्रदेश सरकार के निर्देशन पर नारी सुरक्षा सम्मान के तहत मिशन शक्ति फेज 5 कार्यक्रम के अंतर्गत चिरगांव में गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने रैली निकाल कर जन जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान इंटर कॉलेज की कक्षा 12 की छात्रा शालिनी को चिरगांव थाना प्रभारी बनाया गया। इस दौरान शालिनी ने सभी लोगों से जन संवाद कर फरियादियों की फरियाद सुनी।