लेखपाल बनते ही प्रेमिका पर प्रेमी के तिरस्कार का आरोप

कभी परिवार व समाज का तिरस्कार कर की थी लव मैरिज 

झांसी। कलेक्ट्रेट परिसर में एक ओर लेखपाल भर्ती की परीक्षा पास करने वाले 110 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र किये जा रहे थे। नियुक्ति पत्र पाकर उनके चेहरे खिल उठे। वहीं दूसरी ओर पांच वर्ष पूर्व समाज का तिरस्कार कर लव मैरिज करने वाला प्रेमी लेखपाल बनी अपनी पत्नी को बेवफा बताते हुए उस पर आरोपों की झड़ी लगाए था। यह देख लोग उसे सहानुभूति के साथ सुन रहे थे।

 

बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में नव नियुक्त लेखपालों के नियुक्ति पत्र वितरित किए जा रहे थे। उसी समय एक युवक परिसर में पहुंचा और खुद को एक नव नियुक्त लेखपाल युवती का पति बताने लगा। युवक ने बताया कि उसका नाम नीरज विश्वकर्मा है। पांच वर्ष पूर्व उसका एक सोनी परिवार की युवती से प्रेम प्रसंग हो गया था। दोनो ने साथ जीने मरने की कसमें खाकर समाज और परिवार का तिरस्कार कर ओरछा मंदिर में प्रेम विवाह किया था। बाद में दोनो को परिवार वालों ने अपना लिया था।

 

उसका आरोप है कि जब उसकी पत्नी को यह मालूम चला कि उसका लेखपाल की नौकरी में चयन हो गया है तभी 18 जनवरी 2024 से उसका साथ छोड़ कर घर से चली गई और अब वह प्रेम विवाह भी स्वीकार नहीं कर रही है। साथ ही उसने आरोप लगाया कि वह कार पेंटर का कार्य करता है और उसकी पत्नी लेखपाल है। इसलिए उसने दूरी बना ली है। नीरज का कहना है कि वह केवल अपनी पत्नी को घर साथ ले जाने के लिए आया है, लेकिन वह साथ नही जा रही। यह हाईवोल्टेज ड्रामा काफी समय तक चर्चा का विषय बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *