मणिपुर यौन अत्याचार एवं हिंसा पर आम आदमी पार्टी का विरोध प्रदर्शन
पुतला दहन की आशंका से पुलिस ने गायब किया पुतला
झाँसी। मणिपुर में लगातार जारी हिंसा एवं महिलाओं पर अत्याचार के विरोध में आम आदमी पार्टी ने आज झांसी के इलाइट चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन कर मणिपुर हिंसा के दोषियों के पुतले को जूतों से पीटा।
जिलाध्यक्ष अरशद खान ने कहा कि मणिपुर विगत 2 – 3 माह से आंतरिक अशांति के बेहद बुरे दौर से गुजर रहा है बीते दिन मणिपुर से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमा कर उनके साथ गैंगरेप किया गया महिलाओं के साथ घटी इस भयावह हिंसा की घटना की जितनी निंदा की जाए कम है यह बात हैरानी पैदा करती है कि देश के एक राज्य में करीब 2 महीने से हिंसा जारी है लेकिन केंद्र सरकार मौन है प्रधानमंत्री या तो विदेशों की सैर करने में व्यस्त हैं या सांसद भवन का उद्घाटन करने, ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने और NCP जैसी पार्टियों को तोड़ने में व्यस्त हैं।
प्रांतीय उपाध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की चुप्पी से ऐसा लगता है कि मणिपुर हिंसा को उनका मौन समर्थन प्राप्त है। महानगर अध्यक्ष ज्ञादीन कुशवाहा ने कहा कि मणिपुर के लोगों को भारी क्षति उठानी पड़ रही है हिंसा के कारण अब तक 150 से अधिक लोगों की मृत्यु हो चुकी है वही 60,000 से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं एवं करोड़ों की संपत्ति नष्ट हो गई है।
जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सीमा कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की चुप्पी और निष्क्रियता ने मणिपुर को अराजकता की ओर धकेल दिया इस स्थिति पर नियंत्रण पाने में राज्य सरकार की नाकामी भी साफ दिखाई दे रही है जिसके लिए मणिपुर सरकार को तुरंत बर्खास्त किया जाना चाहिए। प्रदेश व्यापी विरोध प्रदर्शन के अंतर्गत पार्टी की झांसी इकाई ने मणिपुर राज्य में ध्वस्त हो चुकी कानून व्यवस्था के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन के माध्यम से निम्नलिखित मांगें रखीं।
1) मणिपुर राज्य सरकार को तत्काल बर्खास्त किया जाए और पीड़ित परिवार को न्याय दिया जाए।
2) राज्य में शांति बहाल के लिए उचित और ठोस कदम उठाए जाए।
3) महिलाओं के साथ घिनौना कृत्य करने वाले दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अरशद खान, प्रांतीय उपाध्यक्ष अर्चना गुप्ता, महानगर अध्यक्ष ग्यादीन कुशवाहा, जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सीमा कुशवाहा, महिला प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष भाग्यलक्ष्मी अय्यर, जिला महासचिव राज कुमार राव, प्रदेश उपाध्यक्ष साजिद निसार,जिला उपाध्यक्ष नरेश ठेकेदार, प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ आशीष तिवारी, जिला उपाध्यक्ष तुलसीदास कुशवाहा, सभासद आशीष रायकवार, महानगर महासचिव नीलम चौधरी, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष चौधरी परवेज, व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता, CYSS जिलाध्यक्ष चौधरी जुबिन, झांसी विधानसभा अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, मऊरानीपुर विधानसभा अध्यक्ष अतुल आर्य, बबीना विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र रायकवार, जिला सचिव आजाद चौधरी, महानगर उपाध्यक्ष सुरेश रायकवार, रचना अहिरवार दतिया, जे0 पी0 कुशवाहा दतिया, हनीफ खान, एम0के0 चंदेले, इम्तियाज खान, भावजीत सिंह सरना, रामपाल सिंह परिहार, निशांत राय, मुन्नालाल कुशवाहा, जगदीश प्रसाद, सोशल मीडिया प्रभारी मोहित पिंचौली, मूवीन खान, सुरेश कुमार, प्रशांत चौधरी, प्रवीण सिमोलिया, मोहमद रिजवान, राम सहाय यादव, भारत चौधरी, चंद्रशेखर, ऊषा देवी , महेंद्र वर्मा, अजय सिंह राजपूत, भूरा कुरेशी, गोलू कुरेशी, वीरू बाल्मिक, नरेंद्र प्रजापति, सुल्तान मिर्जा, शोभा राम, हबीब अहमद सिद्दकी, इमरान खान, रवि कुमार, शफीक बक्श, अरविंद आर्य, हेम लता कुशवाहा, राम पाल सिंह परिहार, सुंदर, शिवा कदम दतिया, राजकुमार कदम दतिया, रामसखी दतिया, निशांत राय,मोहमद आरिफ आदि उपस्थित रहे।