हवाना रेस्टोरेंट में सम्मान समारोह आयोजित

झांसी। हवाना रेस्टोरेंट में 5 जनवरी को पूर्व प्रचार्य एस.के. व्यास, मध्य प्रदेश शासन एवं श्रीमती उषा व्यास पूर्व प्रधानध्यापिका केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 3 का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। श्रीमती अनुराधा शर्मा “माताजी” राज्य मंत्री हरगोविंद कुशवाहा एवं धर्माचार्य पंडित हरिओम पाठक द्वारा माता सरस्वती के पूजन अर्चन से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।


इस अवसर पर सुभाष चंद्र श्रीवास्तव प्रचार्य केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 3 झाँसी, आलोक शांडिल्य, उप-प्रचार्य जी.आई.सी झांसी, बृजेन्द्र व्यास डमडम व्यास, राहुल रिछारिया पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन, अखिलेश, भा.ज.पा. जिलाध्यक्ष निवाड़ी, डॉक्टर सुरेश तिवारी मंडल अध्यक्ष निवाड़ी, वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेंद्र सिंह गौर, ओरछा, मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ओरछा, विजय व्यास, देवेंद्र रावत ‘नटखट’, आशु कवि रामनिवास तिवारी निवाड़ी अनेक गणमान्य नागरिकों के द्वारा अपने उद्बोधन में श्री व्यास जी एवं श्रीमती उषा व्यास जी के द्वारा शिक्षा विभाग में किये गये उत्कृष्ट कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई, साथ ही जीवन की नई पारी के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रकट की।

कार्यक्रम में पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी अभिलाष चतुवेर्दी जी द्वारा प्रशस्ति पत्र वाचन कर भेंट किया गया। माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुनील पांडेय एवं अनूप व्यास द्वारा सभी अतिथियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नीति शास्त्री द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *