बालिकाओं को दी कानून के नियमों की जानकारी

उरई/जालौन (अनिल शर्मा)। अभियोजन कार्यालय के तत्वावधान में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी अभियान मिशन शक्ति, फेज-5 के तहत मार्निंग स्टार चिल्ड्रेन विद्यालय में समस्त शिक्षिकाओं, बालिकओं, महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों को महिला सुरक्षा संबंधी प्रावधानों, नवीन आपराधिक विधियों, साइबर सुरक्षा व अन्य संबंधित बिंदुओं पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

इस कार्यक्रम में श्री कृष्णधर शुक्ला, संयुक्त निदेशक अभियोजन, विनोद कुमार, सोमवीर सिंह, सहायक अभियोजन अधिकारी कृष्ण मुरारी राय, सहायक अभियोजन अधिकारी हिमांशु सिंह, सहायक अभियोजन अधिकारी, नन्दनी गुप्ता, सहायक अभियोजन अधिकारी, किशोर न्याय बोर्ड जालौन व महिला पुलिस कर्मी अंकित पाण्डेय, मधु शाक्य द्वारा समस्त शिक्षिकाओं, बालिकओं, महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों को महिला सुरक्षा संबंधी प्रावधानों, नवीन आपराधिक विधियों, साईबर सुरक्षा एवं अन्य संबंधित बिन्दुओं पर विचार प्रस्तुत किये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *