संघ का आह्वान: 17 मई को कुटुम्ब सहित मंत्रोच्चार कर करें सूर्य नमस्कार

योग से भागेगा कोरोना,बढ़ेगी रोग प्रतिरोधक क्षमता
झांसी। कोरोना को भारत के लोगों से दूर रखन के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपने सभी स्वयंसेवकों से आग्रह किया है कि 17 मई रविवार को सभी अपने परिवार सहित सूर्य नमस्कार करें। और इसका वीडियो बनाकर सूचित किया जाए। यही नहीं सूर्य नमस्कार करते समय मंत्रोच्चारण करना भी आवश्यक किया गया है। यह सूचना महानगर इकाई द्वारा अपने सभी स्वयंसेवकों को दी गई है।
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग को सदियों से हमारे ऋषि मुनि बताते आए हैं। दुनिया के वैज्ञानिकों ने भी इसे स्वीकार किया है। भारत में लाॅकडाउन के चलते राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखाएं भी सोशल डिस्टंेसिंग का पालन करने के चलते घर पर ही चलाई जा रही हैं। लोगों के शरीर को निरोगी बनाने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने सभी से 17 मई को सूर्य नमस्कार करने को कहा है।
गौरतलब है कि कोरोना कहर के कारण लॉक डाउन के चलते स्वयंसेवकों द्वारा नियमित घर पर ही शाखा चलाने का कार्य किया जा रहा है। ऐसे में महानगर की इकाई ने लोगों से 17 मई को मंत्रोच्चारण के साथ सूर्य नमस्कार करने और उसका वीडियो बनाकर भेजने का आग्रह किया है। विश्वव्यापी कोरोना महामारी से निपटने के लिए दुनिया के अधिकांश देश परेशान हैं। ऐसे में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लॉक डाउन लागू कर कोरोना कहर पर देश काफी हद तक लगाम लगाने में सफल रहा है। साथ ही योग कोरोना के लिए अचूक रामबाण दवा है। योग शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाता है। और इसके बढ़ने से कोई भी वाॅयरस शरीर पर अपना दुष्प्रभाव नहीं छोड़ पाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने इसी उद्देश्य से प्रत्येक स्वयंसेवक को अपने परिवार सहित सूर्य नमस्कार करने की सलाह दी है। साथ ही मंत्रोच्चार से सभी के घरों का वातावरण भी दैवीय हो जाएगा। उनके द्वारा किए गए इस कार्य को वीडियो बनाकर भेजने के आग्रह के पीछे सभी से योग करवाने का मंतव्य है। महानगर इकाई ने इसके लिए सभी को सूचित भी कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *