लॉकडाउन पालन करवाने में पुलिस के सहयोगी सिद्ध हो रहे एन.सी.सी. कैडेट्स

झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, विश्वविद्यालय से सम्बद्ध अन्य महाविद्यालयों तथा राजकीय इन्टर कॉलेज के एन.सी.सी. कैडेट्स द्वारा कोविड-19 से बचाव हेतु लगाए गए लॉकडाउन पालन करवाने में नगर एवं पुलिस प्रशासन को निरंतर सहयोग प्रदान कर रहे है।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के एन.सी.सी. अधिकारी प्रो सुनील कबिया ने बताया कि एस.पी. सिटी राहुल श्रीवास्तव के निर्देशन तथा 56 यू.पी. बटालियन एन.सी.सी. के कर्नल अमन यादव के सहयोग से बुंदेलखंड विश्वविद्यालय एवम समस्त सम्बंधित कॉलेज, के कुल 161 एन.सी.सी. कैडेट्स ने पुलिस प्रशासन के साथ विश्व व्यापी कोरोना वायरस कोविड-19 के विरुद्ध लड़ने के लिए तैनात और तत्पर रहे। झांसी के अतिरिक्त मोठ, बरुआसागर, चिरगांव, मऊरानीपुर में भी एन.सी.सी. कैडेट्स ने पुलिस प्रशासन के साथ सोशल डिस्टैनसिंग एवम लॉकडाउन का पालन करने में प्रशासन का सहयोग किया। उन्होंने बताया कि यह सभी कार्य उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश अनुसार, पुलिस प्रशासन की देख रेख में एवम डायरेक्टर जनरल एनसीसी के निर्देशों के अनुपालन में हो रहा है।
कुलपति ने भी ली जानकारी,निष्ठा से कार्य करने को कहा
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जे.वी. वैशम्पायन ने भी आज प्रशासन के सहयोग हेतु नियुक्त किये गए विश्वविद्यालय के एन.सी.सी. कैडेट्स के स्वास्थ्य, सुरक्षा आदि के विषय में जानकारी ली तथा कैडेट्स को अपनी सुरक्षा करते हुए प्रशासन के सहयोग में पूर्ण निष्ठा से कार्य में संलग्न रहने का आव्हान किया।
एसपी सिटी ने बढ़ाया कैडेट्स का मनोबल
एस.पी. सिटी राहुल श्रीवास्तव ने सभी एन.सी.सी. कैडेट्स के सहयोग के प्रशंसा करते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से सभी कैडेट्स का मनोबल बढ़ाया। और उन्हें पूर्ण मनोयोग से कार्य के लिये प्रेरित करते रहे।
कर्नल व मेजर ने किया तैनाती स्थलों का निरीक्षण
कर्नल शैलेन्द्र सिंह, मेजर सुनील काबिया और सूबेदार मेजर जे.पी.शर्मा द्वारा नगर में तैनात सभी एन.सी.सी. कैडेट्स के तैनाती स्थलों पर जाकर निरीक्षण किया गया तथा उन्हें आवश्यक निर्देश भी दिए। वंही कैप्टन विवेक चैहान, कैप्टनविकास व लेफ्टनेंट विशाल यादव तथा हेमंत चंद्रा ने सभी कैडेट्स के उनके उत्तरदायित्वों से सम्बंधित जानकारियां दी। तथा यह भी समझाया के वे स्वास्थ्य विभाग तथा सरकार द्वारा दिए गए आवश्यक निर्देशों का अवश्य पालन करते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *