योगी आदित्यनाथ जैसा मुख्यमंत्री हर प्रदेश को मिले: अरविन्द वर्मा
योगी सेवकों ने योगी का 48 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, किया वृक्षरोपण
झांसी। विपरीत परिस्थतियों में बुन्देलखण्ड में चहु ओर योगी आदित्यनाथ के नाम का झण्डा बुंलद करने वाले योगी सवेकों ने प्रदेश के मुखिया योगी का 48 वां जन्मदिन पूरे हर्षोउल्लाष के साथ मनाया। वृक्षारोपण के साथ ही मंदिर में हवन आदि कर उनके दीर्घायु की कामना की गई। यही नहीं बच्चियों ने केक काट कर खुशियां मनाई।
सैकड़ों योगी सेवकों ने यूपी सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर बरुआसागर मंडी परिसर में वृक्षारोपण किया। वहां पर अधिकारियों की मौजूदगी में कई वृक्ष रोपे गये। इसके बाद फुटेरा माता मंदिर पर हवन पूजन कर योगी सेवकों ने योगी की दीर्घायु के लिए कामना की। इसके साथ ही दलित मलिन बस्ती में जाकर लोगों को भोजन के पैकेट वितरण किये। इस मौके पर हिंदू युवा वाहिनी बुंदेलखंड के पूर्व सह प्रभारी अरविंद वर्मा ने कहा कि हिंदू युवा वाहिनी के संरक्षक व पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ का आज 48 वां जन्मदिवस मनाया गया है और भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की गई की हम सब भारत वासियों को कोरोना वाॅयरस से निजात दिलाएं। उन्होंने कहा कि योगी जैसा मुख्यमंत्री हर प्रदेश को मिले। योगी इस कोरोना वाॅयरस में अपने प्रदेश की 23 करोड़ जनता के जीवन को गंभीरता से लेते हुए दिन रात एक करके उत्तर प्रदेश को बचाने में लगे हुए हैं। इसके चलते योगी की प्रशंसा पूरे भारत में हो रही है। वही छोटी छोटी बच्ची राशि वर्मा, वंशिका वर्मा व नीतू वर्मा ने केक काट कर खुशियां मनाई। इस दौरान वीरेंद्र ठाकुर, सत्येंद्र पारीछा, सोनू ठाकुर, संतोष खटीक, दीपक त्रिपाठी, रूपेश नायक, निखिल, पंकज शमार्, मोहन शर्मा, शुभम वाल्मिकी, पुनीत जोशी, नितेश, अनुभव वर्मा सहित सैकडों योगी सेवक मौजूद रहे।