प्रतिभावान गायकों को बेगम अख्तर पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा: आन्द्रा वामसी

शासन ने लिया निर्णय, पुरस्कार स्वरूप 5 लाख की धनराशि व प्रशस्ति पत्र दिया जायेगा
झांसी। वित्तीय वर्ष 2019-20 की भांति इस वर्ष भी मल्लिका-ए-गजल बेगम अख्तर की स्मृति में दादरा, ठुमरी, गजल विधाओं के प्रतिभावान गायकों को बेगम अख्तर पुरस्कार से सम्मानित करने का निर्णय शासन ने लिया है। इसके अंतर्गत कलाकार को 5 लाख की धनराशि, अंग वस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र भेंट स्वरूप प्रदान किया जाएगा। उक्त जानकारी जिलाधिकारी आन्द्रा वामसी ने दी।
जिलाधिकारी ने बताया कि इस सम्मान के पात्रता के लिए कलाकार की उम्र 40 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। जिसने अपने व्यक्तिगत प्रयासों से वर्णित विधाओं में उत्कृष्ट आयाम स्थापित किया हो एवं राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया हो। आवेदक मूल रूप से यूपी निवासी अथवा उसकी कर्म भूमि यूपी होना चाहिए। यह पुरस्कार कलाकार की गायन क्षेत्र में संपूर्ण उपलब्धियों के आधार पर प्रदान किया जाएगा। अर्हता रखने वाले कलाकार अपना आवेदन 31 जुलाई 20 तक निर्धारित प्रारूप पर भरकर प्रस्तुत कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए जिला सूचना कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *