जनसंख्या देश की सबसे बड़ी चुनौती: कांग्रेस

झांसी। शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में विश्व जनसंख्या दिवस पर वीडियो कॉन्फ्रेंस गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी, विचारक, साहित्यकार उदय त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राजीव रिछारिया रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ ने की।
गोष्ठी में अपने विचार व्यक्त करते हुए ’मुख्य अतिथि उदय त्रिपाठी’ ने कहा कि हमारे समाज में बुजुर्ग लोग आशीर्वाद देते हैं तो कहते हैं दूधो नहाओ पूतों फलो अर्थात पहले उत्पादन करो फिर बच्चों का पालन करो हमें सीमित परिवार बनाने पर ध्यान देना चाहिए सवाल अच्छी परवरिश का है। जैसे हमारे परिवार की सीमा होती है वैसे ही हमारी धरती माता की सीमा है। हमारी नदी माता की भी सीमा है उतना ही पानी लें जितनी हमें जरूरत है। उतना ही अन्न लें जितनी हमारी आवश्यकता है। यही हमारा पारिवारिक और सामाजिक संतुलन कहलाता है। इसमें संयम भी इसमें संतोष भी है और दांपत्य जीवन के नियम भी समाहित है। अगर हम उनका पालन करेंगे तो निश्चित रूप से हमारी संताने योग्य और गुणवान बनेंगी। यदि हम पुराणों की बात करें तो मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की दो संतानें थी। हमारे समाज में अच्छी संतानें पैदा करने की परंपरा है। बहुत ज्यादा संतान पैदा करने की नहीं है। हम इसका निर्वाह करेंगे तो समाज का मंगल होगा देश का कल्याण होगा।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजीव रिछारिया ने कहा कि भारत में जनसंख्या का आंकड़ा बहुत अधिक है। जितनी जनसंख्या हमारे उत्तर प्रदेश की है उतनी जनसंख्या तो कई देशों की है। हमें इस पर नियंत्रण करने के लिए विचार करना चाहिए। हमीदा अंजुम’ ने कहा कि भारत में जनसंख्या के प्रति लोग जागरुक नहीं हैं इसका कारण है कि हमारे देश में इस से संबंधित बहुत सी समस्याएं जड़ पकड़ती जा रही हैं।
अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में अरविंद वशिष्ठ ने कहा कि जनसंख्या देश के लिए बहुत बड़ी चुनौती है इसके नियंत्रण के लिए कांग्रेस ने प्रभावी कदम उठाए थे और नारा दिया था हम दो हमारे दो परिवार नियोजन जैसी राष्ट्रीय कार्यक्रम की शुरुआत की आज जनसंख्या वृद्धि के कारण देश में प्रमुख समस्याओं के रूप में बेरोजगारी, गरीबी के साथ-साथ पर्यावरण पर भी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है हमें जागरूक होने की जरूरत है और सरकार को भी सकारात्मक भूमिका निभाने की आवश्यकता है जिससे हमारा देश उन्नति कर सकें।
कॉन्फ्रेंस में वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री सरोज त्रिपाठी ,श्रीराम बिलगैंया, शमीम शेख, शिरोमणि जैन, अनु श्रीवास्तव, अनवर अली, दुलीचंद कुशवाहा, मनीष रायकवार, अमित चक्रवर्ती आदि ने विचार व्यक्त किए। गोष्ठी का संचालन ’वरिष्ठ गांधीवादी नेता श्री राजेंद्र रेजा’ ने किया आभार राजेंद्र शर्मा एडवोकेट ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *