जनपद में आन बान शान के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

झांसी। जनपद में 71 वां गणतंत्र दिवस बडे धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया गया। सरकारी कार्यालयों, स्कूलों आदि में ध्वज फहराया गया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुये।
मण्डलायुक्त सुभाष चन्द्र शर्मा द्वारा आयुक्त कार्यालय में ध्वज फहराया तथा भारतीय गणतंत्र की शपथ दिलाई। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने कार्यालय में ध्वज फहराया तथा राष्ट्रीय ध्वज के इतिहास की जानकारी दी। विकास भवन पर मुख्य विकास अधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने ध्वज फहराया और राष्ट्र प्रेम व राष्ट्र धर्म की जानकारी दी। मण्डलायुक्त सुभाष चन्द्र शर्मा ने कहा कि हमारा संविधान सबको समानता प्रदान करता है। सबको न्याय, समान अवसर प्रदान करता है आगे बढ़ने के और खुशहाल होने की। साथ ही अभिव्यक्ति व्यक्त करने का मौका देता है। जिलाधिकारी ने गांधी सभागार में एवं डा. भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया और स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी सत्यदेव तिवारी को श्रीफल व शाल पहनाकर सम्मान किया और उनके दीर्घायु रहने की कामना की। जिला अस्पताल में रोगियों को एवं कुष्ठ आश्रम में फल वितरण किये गये। गणतंत्र दिवस पर मतदान हेतु मतदाता जागरुकता दौड़ का आयोजन स्टेडियम से इलाइट चैराहा तक किया गया। जिसमें लोगों को मताधिकार के प्रयोग हेतु जागरुक किया गया। इस मौके पर अपर आयुक्त प्रशासन सर्वेश कुमार दीक्षित, अपर आयुक्त न्यायिक डा. अख्तर रियाज, अपर जिलाधिकारी प्रशासन बी. प्रसाद, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर, नगर मजिस्ट्रेट सलिल पटेल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
– राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त महाविद्यालय चिरगांव प्राचार्य डा. सुनील भटनागर ने ध्वजारोहण किया, उपरांत समस्त प्रवक्ताओं, छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्रगान गाया गया। ध्वजारोहण के उपरांत प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में छात्र-छात्राओं को लोकतंत्र के बारे में अवगत कराया गया। उपरांत इतिहास विभाग के प्रवक्ता डॉ. अशोक मुस्तरिया ने अपने व्याख्यान में कहा कि, हमारा संविधान विश्व के सभी संविधानों में सबसे बड़ा संविधान है। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। संचालन के दौरान आनंद कटारे ने अपनी कविता के माध्यम से वीर सपूतों को सच्ची श्रद्धांजलि दी। अंत में आभार एन एस एस कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार गौतम  द्वारा व्यक्त किया गया।
– गरौठा सरकारी गैर सरकारी भवनो पर आन, बान, शान के साथ ध्वजा रोहण किया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम हुये एवं प्रभात फेरिया निकाली गई कोतवाली पर क्षेत्राधिकारी हिमांशू गौरव, तहसील पर उपजिलाधिकारी गरौठा अशोक कुमार सिंह, स्वास्थ केन्द्र गरौठा मे चिकित्याधिकारी डाॅ संजीव कुमार द्वारा ध्वजारोहण किया गया। अखण्डानन्द जनता इण्टर काॅलेज मे प्रबन्धक हरी शर्मा कन्या इण्टर काॅलेज मे प्रबन्धक सतीश अग्रवाल, डेफोडेल स्कूल मे प्रबन्धक केदार गुप्ता, स्वामी विवेकानन्द स्कूल मे आनन्द नारायण पाण्डेय, लाईफ लाईन पब्लिेक स्कूल मे प्रबन्धक अरविन्द्र शर्मा ने ध्वजा रोहण किया इसी तरह कस्बा के अन्या विद्यालयो एवं ग्रामीण क्षेत्रो के विद्यालयो मे ध्वजा रोहण किया गया।
– बबीना ब्लॉक के ग्राम रसोई में सरकारी प्राथमिक विद्यालय इंग्लिश मीडियम में 71 वां गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता अमित त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि विनोद अग्रवाल व मनीष साहू, कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान गुलाब यादव एवं कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक राजीव जैन ने किया। विद्यालय के बच्चों द्वारा रंगारंग प्रस्तुति दी गयी। कार्यक्रम में उपस्थित सुनील राजपूत सहकारी संघ अध्यक्ष रसोई, अध्यापक डॉ विपिन कांकर, नीरज वर्मा, भारत भूषण, सविता, सेवक राम यादव, सुनीता सहित अभिवावक व ग्राम वासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *