अभाविप ने दी हिंदवाडा के शहीदों को दीप जलाकर श्रद्वांजलि
झांसी। जब पूरा देश और विश्व कोरोना कोविड से मुकाबला कर रहा है, ऐसे पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पिछले एक महीने से कई आतंकवादियों का सफाया भारत के वीर सनिकों ने किया है। इसी प्रकार आतंकवादियों से मुकाबले करते हुए विगत दिनों हिंदवाडा में शहीद हुए भारत माता के सपूतों को सम्पूर्ण देश आज नमन कर रहा है।
अखिल भारतीय विध्यार्थी परिषद् के प्रान्त सोशल मीडिया प्रमुख और महानगर विस्तारक अजय शंकर तिवारी ने बताया कि संगठन के कार्यकर्ताओं ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए अपने घर में दीप जलाकर शहीदों को श्रृद्वाजलि दी। उन्होंने कहा कि संगठन सरकार से मांग करता है इसका कड़ा उत्तर पाकिस्तान को दिया जाये। अब समय आ गया है कि सम्पूर्ण कश्मीर को भारत में मिलाया जाये, तभी हमारे शहीदों का बलिदान सफल होगा। प्रान्त उपाध्यक्ष अंजू गुप्ता ने बताया कि संगठन प्रशासन का कोरोना से निपटने में पूर्ण सहयोग कर रहा है। पहले ही दिन से लोगों को खाना खिलने से लेकर स्वयं द्वारा तैयार किये मास्क वितरण किये जा रहे है। इसमें छात्रा कार्यकर्ताओं ने महतवपूर्ण भूमिका निभाई है। शहीदों को भी श्रृद्वाजलि देने में वे सब से आगे है। इस दौरान साक्षी वर्मा, प्रिय विश्वकर्मा, जाया श्रीवास्तव, श्रृद्वा तिवारी, अंजलि कुशवाहा, खुशबू कुशवाहा, मोनिका वर्मा, संजली कुशवाहा, साक्षी कुमारी, काजल प्रजापति, मिली और सीता आदि उपस्थित रहे।