झांसी। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत महिला थाना के तत्वावधान में ‘रन फॉर इनपावरमेंट’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन आलोक सिंह, आकाश कुलहरि एवं बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्राधिकारी यातायात/लाइन पीयूष पाण्डेय द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। रैली में महिला उपनिरीक्षकों व आरक्षियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्कूटी रैली निकाली।

रैली जेल चौराहा, इलाइट चौराहा सहित प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जिसका उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता रही। झांसी पुलिस ने ऐसे आयोजनों के माध्यम से महिला सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
