झांसी। झांसी में भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति पर की गई। नई कार्यसमिति में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। चर्चाएं हैं कि कुछ माननीयों के चहेते चेहरों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिला उपाध्यक्ष पद पर चन्द्रजीत गुर्जर, अमित चौरसिया, सतेन्द्र खरे, चंचल कंथरिया, वीरेन्द्र नायक, सहजेन्द्र बघेल, श्रीमती गुड्डी रानी पटेल और नेहिल सिंघई को नियुक्त किया गया है। वहीं, जिला महामंत्री के रूप में छत्रपाल सिंह राजपूत, बद्री त्रिपाठी और अनिल राज को जिम्मेदारी दी गई है।
जिला मंत्री पद पर यज्ञेश यादव, श्रीमती नीरू त्रिपाठी, अखिलेश मौर्या, मनीष कोरी, हाकिम सिंह, जयप्रकाश पाल, श्रीमती यशोदा कुशवाहा और श्रीमती प्रगति आर्य को स्थान मिला है। कोषाध्यक्ष पद पर शुभम वैध को नियुक्त किया गया है।
मीडिया प्रभार में दीपक त्रिपाठी को जिला मीडिया प्रभारी, ओम प्रकाश (अजय श्रीवास) और केशवेन्द्र सिंह को सह मीडिया प्रभारी बनाया गया है। सोशल मीडिया में अजय राय (नौटा) को जिला सोशल मीडिया प्रभारी तथा पवन बुलकिया और महेंद्र सिंह राजपूत को सह प्रभारी बनाया गया है।
आईटी प्रभार में रोहित सिंह परिहार को जिला आईटी प्रभारी और अंशुल खरे को सह आईटी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
