झांसी। वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती के पावन अवसर पर आज बुंदेलखंड क्रांति दल के पदाधिकारियों ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर सत्येन्द्र पाल सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी झांसी के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री जी को एक ज्ञापन प्रेषित किया।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर सत्येन्द्र पाल सिंह ने बुंदेलखंड क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और क्षेत्रीय अस्मिता की रक्षा हेतु तत्काल पृथक बुंदेलखंड राज्य के निर्माण की मांग उठाई। इसके साथ ही उन्होंने ऐतिहासिक स्वाभिमान का मुद्दा उठाते हुए वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की ऐतिहासिक तलवार एवं अन्य युद्ध सामग्री को ग्वालियर से ससम्मान झांसी वापस लाए जाने की पुरजोर मांग की।
ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष शीलेन्द्र वर्मा, मो. नईम मंसूरी, शरद प्रताप सिंह एडवोकेट, राज सिंह शेखावत, शेख अरशद, अनवार अहमद मंसूरी, शमशुद्दीन राइन, भरत राजा, ताहिर खान, हाजी जाकिर खान, जामिन हुसैन, दुर्गाप्रसाद रायकवार, जगदीश विश्वकर्मा, गुलाब सिंह चौहान, राजू वंशकार, लक्ष्मीनारायण श्रीवास, अनिल सिंह शेखावत, रमेश पाल (पूर्व प्रधानाचार्य), मुबारक राइन, बाबूलाल, दामोदर प्रसाद एवं अजय कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
