आयुर्वेद, प्राकृतिक एवं वैकल्पिक चिकित्सकों एवं योग गुरुओं को किया जायेगा सम्मानित
झांसी/कोलकाता। आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के जनक श्री धन्वन्तरि को समर्पित कोलकाता में स्थापित “श्री धन्वन्तरि आयुर्वेद शोध संस्थान” द्वारा महाराष्ट्र में आयुर्वेद महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस भव्य आयोजन में देश भर से आये आयुर्वेदाचार्य, प्राकृतिक उपचार पद्धति के आचार्य, वैकल्पिक चिकित्सा के विशेषज्ञ एवं योग गुरुओं के अनुभव साझा करेंगे तथा वर्तमान समय में आयुर्वेद पद्धति , प्राकृतिक चिकित्सा, वैकल्पिक उपचार एवं योग शिक्षा का मानव जीवन में महत्व विषय पर एक संगोष्ठी आयोजित जाएगी ।
श्री धन्वन्तरि आयुर्वेद शोध संस्थान के निदेशक मण्डल ने बताया कि यह संस्थान देश का वह अग्रणी आयुर्वेदिक शोध संस्थान है जो प्राकृतिक उपचार, आयुर्वेद चिकित्सा, योग साधना एवं मानव सेवा के रूप में विश्व के प्रत्येक परिवार को अच्छा स्वास्थ्य और उत्तम गुणवत्ता उचित मूल्य में उपलब्ध कराने हेतु प्रतिबद्ध है उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल के बाद अब महाराष्ट्र में आयोजित होने वाले इस आयुर्वेद महोत्सव का उद्देश्य आम लोगों में आयुर्वेद और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श , आयुर्वेदिक उत्पादों व जड़ी-बूटियों की विशेषता एवं आयुर्वेद पद्धति , वैकल्पिक उपचार एवं प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र के योग्य, अनुभवी एवं वरिष्ठ वैद्यों एवं चिकित्सकों को राष्ट्रीय आयुर्वेद रत्न सम्मान, राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा रत्न सम्मान आयुर्वेद के सर्वोच्च सम्मान तथा आयुर्वेद वाचस्पति से सम्मानित किया जाएगा।
