झांसी। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल, झांसी महानगर की ओर से युग प्रवर्तक श्रद्धेय अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी वर्ष का उद्घाटन समारोह 5 अक्टूबर सोमवार को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन झांसी किले के पास स्थित पंडित दीनदयाल सभागार में दोपहर 1:30 बजे से होगा।
विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के झांसी महानगर जिला मंत्री निलय कुमार बोस ने बताया कि कार्यक्रम में श्रद्धेय अशोक सिंघल के जीवन, उनके सामाजिक एवं धार्मिक योगदान तथा हिंदू समाज के लिए किए गए कार्यों को स्मरण किया जाएगा। जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से उनके विचारों और कार्यों को समाज तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
आयोजकों ने समाज के सभी वर्गों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह अवसर अशोक सिंघल के जीवन और उनके योगदान को स्मरण करने के साथ ही उनके विचारों से प्रेरणा लेने का भी है।
