सेल में Nothing Phone 4a Pro खरीदने वाले ग्राहकों को भी कीमत में राहत मिलेगी। इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल की इफेक्टिव सेल कीमत 49 हजार 999 रुपये बताई गई है। वहीं 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 52 हजार 999 रुपये में उपलब्ध होगा। 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 54 हजार 999 रुपये होगी। इन मॉडल्स पर बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस का लाभ भी दिया जाएगा जिससे पात्र ग्राहकों के लिए प्रभावी कीमत और कम हो सकती है।
Nothing Phone 4a की कीमत में भी कटौती की गई है। इसके 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत में 3 हजार रुपये की कमी की गई है। बैंक ऑफर और लागू एक्सचेंज बेनिफिट के बाद इसकी प्रभावी कीमत 32 हजार 999 रुपये बताई गई है। इसके अलावा 8GB और 128GB मॉडल 40 हजार 999 रुपये में जबकि 8GB और 256GB मॉडल 45 हजार 999 रुपये में मिल सकता है। 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 46 हजार 999 रुपये रखी गई है।
कम बजट में Nothing का फोन खरीदने की तैयारी कर रहे ग्राहकों के लिए Nothing Phone 4b भी खास विकल्प हो सकता है। इसके 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल की प्रभावी कीमत 27 हजार 999 रुपये तक आने की जानकारी दी गई है। इसमें प्राइस कट के साथ बैंक ऑफर और एक्सचेंज बेनिफिट शामिल हैं। इसके 8GB रैम और 128GB मॉडल की कीमत 35 हजार 999 रुपये जबकि 8GB रैम और 256GB वेरिएंट की कीमत 36 हजार 999 रुपये बताई गई है।
सिर्फ स्मार्टफोन ही नहीं बल्कि Nothing और CMF के ऑडियो प्रोडक्ट्स पर भी ऑफर मिलेंगे। Nothing Headphone 1 की कीमत 21 हजार 999 रुपये से घटकर 16 हजार 999 रुपये होगी। Ear Open 14 हजार 999 रुपये और Ear 7 हजार 999 रुपये में उपलब्ध होंगे। Ear a की कीमत 4 हजार 999 रुपये बताई गई है। CMF Buds Pro 2 को 3 हजार 299 रुपये में जबकि Buds 2 Plus को 2 हजार 699 रुपये में खरीदा जा सकेगा। Buds 2 की कीमत 2 हजार 499 रुपये और Buds 2a की कीमत 1 हजार 899 रुपये होगी। CMF Buds Neo 1 हजार 699 रुपये में उपलब्ध होगा।
CMF के स्मार्टवॉच और चार्जिंग एक्सेसरीज पर भी सेल ऑफर लागू होंगे। CMF Watch 3 Pro की कीमत 5 हजार 999 रुपये और Watch Pro 2 की कीमत 3 हजार 799 रुपये बताई गई है। वहीं 65W चार्जर 2 हजार 99 रुपये 45W चार्जर 1 हजार 999 रुपये और 33W चार्जर 799 रुपये में मिलेगा। CMF 1 मीटर केबल की कीमत 399 रुपये रखी गई है। ऐसे में फेस्टिव सीजन में नया स्मार्टफोन या एक्सेसरीज खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए सेल में कई विकल्प उपलब्ध रहेंगे। हालांकि बैंक ऑफर और एक्सचेंज बेनिफिट की पात्रता अलग अलग हो सकती है इसलिए खरीदारी से पहले लागू शर्तों की जांच करना जरूरी होगा।
