एटली बना रहे वर्ल्ड लेवल की सिनेमा
चेन्नई में विजय सेतुपति की अपकमिंग तमिल फिल्म ‘बत्था’ के ऑडियो लॉन्च पर कई तमिल फिल्ममेकर्स एकसाथ जमा हुए। इसी इवेंट में सिबी चक्रवर्ती ने न सिर्फ एटली की तारीफ करते हुए उनकी तुलना एसएस राजामौली के साथ की, बल्कि उन्होंने एटली की अपकमिंग फिल्म ‘राका’ को हॉलीवुड की सबसे आइकॉनिक फिल्मों में से एक ‘अवतार’ के साथ कंपेयर किया। सिबी स्टेज पर खड़े होकर एटली की अपकमिंग फिल्म ‘राका’ के बारे में बात कर रहे थे। इस मूवी में अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण लीड रोल प्ले करते नजर आएंगे।
आने वाले 3 दिन में हर कोई देखेगा
सिबी चक्रवर्ती ने एटली की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने फिल्म के विजुअल्स देखे हैं और उन्हें दिखाए भी गए थे। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि ‘अवतार’ में भी इस तरह के विजुअल्स थे। उन्होंने दावा किया कि आने वाले तीन दिनों में हर कोई अपनी आंखों से उन विजुअल्स को देखेगा, जिनकी वह बात कर रहे हैं। उन्होंने फिल्म के विजुअल्स को एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी बताया।
एटली की फिल्म की पहली झलक ऑडियंस को 21 सितंबर को मिलने वाली है। इस दिन एटली का बर्थडे होता है और इसी खास मौके पर वह अपने फैंस के लिए अपनी सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक का टीजर रिलीज करने वाले हैं। फिल्म में अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
हॉलीवुड में बनती हैं इस तरह की फिल्में
एटली की तारीफ कर रहे सिबी यहीं पर नहीं रुके। इसके बाद उन्होंने एसएस राजामौली के साथ ‘जवान’ फेम डायरेक्टर की तुलना की। सिबी ने कहा कि जिस तरह राजामौली ने भारतीय सिनेमा को नेक्स्ट लेवल पर लेकर गए हैं, उन्हें लगता है कि एटली भी भारतीय सिनेमा को विश्व स्तर तक पहुंचाने का काम करेंगे।
सिबी ने एटली की तारीफ में यह भी कहा कि वह सिर्फ उनके टीचर ही नहीं बल्कि उनके मेंटॉर भी रहे हैं। इसी इवेंट में लिरिक्स राइटर विवेक ने भी ‘राका’ की तारीफ की। उन्होंने कहा कि ‘राका’ जैसी फिल्में उन्होंने अभी तक सिर्फ हॉलीवुड में देखी हैं। फिल्म के विजुअल्स को लेकर सामने आए इन दावों के बाद अब दर्शकों की नजर 21 सितंबर को रिलीज होने वाली इसकी पहली झलक पर टिकी है।
