झाँसी। श्री श्री 108 श्री हजारिया महादेव पानी वाली धर्मशाला मंदिर में आरती परिवार के सदस्यों ने भूत भावन भोले नाथ का महाअभिषेक किया। महा अभिषेक संपन्न होने के उपरांत गंगा महा आरती का आयोजन किया गया।
इस दौरान हज़ारिया महादेव मंदिर के सदस्यों ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। सभी श्रद्धालुओं ने बड़े हर्ष के साथ पूजा अर्चन कर गंगा महा आरती में सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने इस पूजा अर्चना में भाग लेकर पुण्य अर्जित किया। इस दौरान मंदिर समिति के सदस्य राज ठागले, दिव्यांशु श्रीवास्तव , शिवा ,शशांक , कृष्ण कुमार यादव, स्वतंत्र गुप्ता, कुणाल सहित तमाम श्रद्धालु भी शामिल रहे।
