अनूप गुप्ता को समिति का सभापति बनाए जाने पर भाजपा नेता रानू देवलिया ने जताया हर्ष
झांसी। भाजपा नेता रानू देवलिया एडवोकेट ने निवर्तमान प्रदेश महामंत्री एवं विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता को विधान परिषद की समिति का सभापति बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के जुझारू, कर्मठ और राष्ट्रवादी नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से संगठन के साथ-साथ आमजन को भी इसका लाभ मिलेगा।
रानू देवलिया ने कहा कि विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता के साथ मानवेंद्र सिंह एमएलसी और जितेंद्र सिंह एमएलसी जैसे कर्मठ एवं समर्पित नेताओं को विभिन्न समितियों का सभापति बनाए जाने से जनहित के कार्यों को और गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि समितियां जनसमस्याओं और जनहित से जुड़े मामलों के प्रभावी निराकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
उन्होंने विश्वास जताया कि इन नेताओं के अनुभव, सक्रियता और जनसेवा के प्रति समर्पण से न्याय के लिए भटक रहे लोगों की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित होगा। इससे आम नागरिकों का शासन-व्यवस्था और लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति विश्वास भी और मजबूत होगा।
भाजपा नेता ने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा अनुभवी एवं सक्रिय जनप्रतिनिधियों को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपना संगठन की कार्यप्रणाली को मजबूत करने की दिशा में सराहनीय कदम है। उन्होंने अनूप गुप्ता सहित सभी नवनियुक्त सभापतियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
