पद्मश्री कैलाश मड़वैया करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता
जुटेंगे बुंदेली के लेखक कवि और साहित्यकार
झांसी/ओरछा। अखिल भारतीय बुंदेलखण्ड साहित्य एवं संस्कृति परिषद के तत्वावधान में बुंदेली भाषा का राष्ट्रीय सम्मेलन तीर्थ ओरछा में 16 एवं 17 मार्च को, होटल बुंदेलखण्ड रिवर साईड में आयोजित किया जा रहा है।
सचिव हेमन्त तैलंग ने बताया कि वर्तमान ओरछा नरेश मधुकर शाह जू देव आयोजक/संरक्षक होंगे साथ ही समारोह की अध्यक्षता प्रतिष्ठित पद्म श्री साहित्यकार कैलाश मड़वैया भोपाल करेंगे। द्वि दिवसीय अधिवेशन में बुंदेली भाषा में निबंधों का पाठ, ‘ढला चला’ ग्रंथ कृति लोकार्पण, राष्ट्रीय कवि सम्मेलन और मानकीकरण कार्यशाला के सत्र होंगे। वीरसिंह देव सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक आयोजन भी किये जा रहे हैं।
