झांसी। बुंदेलखंड के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य एवं राजराजेश्वरी मां पीताम्बरा के उपासक पंडित मनोज थापक ने श्रद्धा और भक्ति के साथ गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया। इस अवसर पर सैकड़ों शिष्यों और श्रद्धालुओं ने उनके चरणों में उपस्थित होकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम में आध्यात्मिक वातावरण के बीच गुरु-शिष्य परंपरा का महत्व भी बताया गया। झांसी सदर विधायक रवि शर्मा भी पंडित मनोज थापक से आशीर्वाद लेने पहुंचे और उनका सम्मान किया। पूरे आयोजन में श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति रही तथा सभी ने गुरु पूर्णिमा पर्व को उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया।
