झांसी। झांसी विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने शहर में अवैध रूप से संचालित कोचिंग संस्थानों के खिलाफ विशेष प्रवर्तन अभियान चलाते हुए आठ कोचिंग सेंटरों को सील कर दिया। यह कार्रवाई प्राधिकरण के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अधिशाषी अभियंता राजकुमार के नेतृत्व में पुलिस बल की मौजूदगी में की गई।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कई कोचिंग संस्थान झांसी विकास प्राधिकरण से भवन का मानचित्र स्वीकृत कराए बिना अथवा स्वीकृत मानचित्र के विपरीत व्यावसायिक गतिविधियों का संचालन कर रहे थे, इसे उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम का उल्लंघन मानते हुए जेडीए ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें सील कर दिया।
कार्रवाई के तहत कुमार्स आईएएस (सीपरी बाजार), केजीएन स्टडी इलाइट चौराहा, विद्यापीठ कोचिंग क्लासेज (सिविल लाइंस), कॉमर्स क्लासेज (पंचकुइयां चौराहा), एकलव्य क्लासेज (आंतिया तालाब), मोशन क्लासेज (आंतिया तालाब), महिंद्रा क्लासेज (जीवनशाह चौराहा) तथा आकाश कोचिंग सेंटर (चित्रा रोड, सिविल लाइंस) को सील कर दिया गया।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना मानचित्र स्वीकृति अथवा नियमों के विपरीत संचालित संस्थानों के विरुद्ध आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। अभियान के दौरान झांसी विकास प्राधिकरण के सहायक अभियंता, अवर अभियंता एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
