घर की रसोई में रखा फ्रिज केवल भोजन को सुरक्षित रखने का माध्यम नहीं होता बल्कि यह आर्थिक स्थिरता और मानसिक शांति से भी जुड़ा होता है। वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार फ्रिज के ऊपर रखी जाने वाली वस्तुएं घर की ऊर्जा को प्रभावित करती हैं और कई बार अनजाने में आर्थिक नुकसान का कारण भी बन सकती हैं।
फ्रिज के ऊपर दवाइयां रखना वास्तु के अनुसार उचित नहीं माना जाता। ऐसा करने से दवाइयों की प्रभावशीलता पर नकारात्मक असर पड़ता है और घर में असंतुलित ऊर्जा का संचार होता है। इसी तरह नकदी सिक्के या कीमती वस्तुएं फ्रिज के ऊपर रखना भी अशुभ माना जाता है क्योंकि इससे धन के प्रवाह में रुकावट और अनावश्यक आर्थिक हानि की संभावना बढ़ जाती है।
इसके अलावा माइक्रोवेव टोस्टर जैसे भारी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी फ्रिज के ऊपर नहीं रखने चाहिए। इन उपकरणों के बीच ऊर्जा का टकराव होता है और साथ ही फ्रिज के कंपन के कारण इनके गिरने का खतरा भी बना रहता है। सूखे पौधे या मुरझाए हुए फूल भी फ्रिज के ऊपर रखना नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है और घर के वातावरण को भारी बना सकता है।
खाने पीने की वस्तुएं जैसे ब्रेड अनाज या शराब आदि को भी फ्रिज के ऊपर नहीं रखना चाहिए क्योंकि फ्रिज की गर्मी के कारण ये जल्दी खराब हो सकते हैं और इससे नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव माना जाता है।
वहीं सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने के लिए कुछ उपाय भी बताए गए हैं। फ्रिज के दरवाजे पर स्वास्तिक जैसे शुभ प्रतीक या सकारात्मक संकेत वाले मैग्नेट लगाने से घर में सुख समृद्धि और सकारात्मकता बढ़ती है। कुछ वास्तु विशेषज्ञ फ्रिज के ऊपर क्लीयर क्वार्ट्ज क्रिस्टल रखने की सलाह देते हैं जिससे वातावरण में ऊर्जा संतुलन बना रहता है।
इसके अलावा फ्रिज के आसपास एक छोटा दीपक या सुगंधित मोमबत्ती रखना भी सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देने में सहायक माना जाता है। सेंधा नमक को एक छोटी कांच की कटोरी में रखकर फ्रिज के पास रखने से नकारात्मक ऊर्जा को सोखने में मदद मिलती है जिसे समय समय पर बदलना चाहिए।
फ्रिज के लिए सही दिशा का चुनाव भी बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। वास्तु के अनुसार फ्रिज को रसोई या डाइनिंग क्षेत्र के दक्षिण पश्चिम या दक्षिण पूर्व दिशा में रखना सबसे शुभ माना जाता है। उत्तर पूर्व दिशा में फ्रिज रखने से बचना चाहिए क्योंकि इसे ऊर्जा प्रवाह के लिए अनुकूल नहीं माना जाता। इस प्रकार फ्रिज का सही उपयोग और उचित स्थान न केवल घर की ऊर्जा को संतुलित करता है बल्कि आर्थिक स्थिरता और मानसिक शांति बनाए रखने में भी सहायक माना जाता है।
