मल्लखम्ब प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में
खिलाड़ियों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब
झाँसी। राम इंटरनेशन स्पोर्ट्स अकैडमी एवं एमेच्योर मल्लखम्ब एसोसिएशन के तत्वावधान में निशुल्क जिला स्तरीय मल्लखम्ब प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह गुलाम गौस खां पार्क मल्लखम्ब केन्द्र पर मनोज जी विभाग प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुख्य आतिथ्य , हरिओम पाठक सिद्धेश्वर पीठ ,पवन सरावगी, मनीष तिवारी ,गौरव अग्रवाल के विशिष्ठ आतिथ्य में आयोजित किया गया।
एमएलसी रामतीर्थ सिंघल की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में मल्लखम्ब खिलाड़ियों ने हैरतअंगेज करतब दिखाते हुए साहसिक प्रदर्शन किया। अतिथियों ने कहा कि विलुप्त होते प्राचीन खेल मल्लखम्ब को बचाने के लिए रवि परिहार व अनिल पटेल हर संभव प्रयास कर रहे हैं ,इनकी हर संभव मदद करने के लिए हम वचनबद्ध हैं।
प्रशिक्षक सांई कोच रंजीत सिंह परिहार, धीरज वर्मा, सोनिया कुशवाहा, रिया साहू, मुख्य प्रशिक्षक रवि प्रकाश परिहार (रवि मल्लखम्ब) एवं अनिल कुमार पटेल की देखरेख में पोल मल्लखम्ब, रोप मल्लखम्ब, हैंगिंग मल्लखम्ब, एरियल सिल्क तथा योगा का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। अब यह प्रशिक्षण प्रतिदिन यथावत शाम 5:30 से रात्रि 8:00 बजे तक जारी रहेगा।इस अवसर पर संजय अग्रवाल,मनोज मिश्रा,अमित नायक,ओम साहू, गोविंद देव रिछारिया, आदि उपस्थित रहे। संचालन रामकिशन निरंजन एवं अनिल पटेल ने एवं आभार रवि प्रकाश परिहार ने व्यक्त किया।
