झांसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 54वें जन्मदिन पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के तत्वाधान में मुस्लिम समाज ने गोविंद चौराहे पर 54 किलो का लड्डू बाँटा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पवन गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष रहे। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता दुष्यन्त चतुर्वेदी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहम्मद खालिद जिला महामंत्री, अल्पसंख्यक मोर्चा, भाजपा ने की।
पवन गौतम ने अपने उद्बोधन में योगीजी के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं। वहीं दुष्यन्त चतुर्वेदी ने योगीजी का जीवन परिचय एवं उनसे सीखने योग्य बातें बताईं। मोहम्मद खालिद ने योगी सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों एवं मुस्लिम समाज के लिए विशेष योजनाओं की जानकारी दी तथा अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में मुन्ना इस्लाम (क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, अल्पसंख्यक मोर्चा), शकील खान, इमरान अली (मंडल उपाध्यक्ष, अल्पसंख्यक मोर्चा), संजीव तिवारी,संजीव अग्रवाल लाला, प्रवीण शिवहरे, रविकांत मिश्रा नीता अवस्थी, अहमद उल्ला, दिलदार अली कामरान खान ,नूर उल उदा, शाहिद खान, चंदू शाह, मोहम्मद अमजद, आबिद अली, अलीम खान, गुलजार अहमद, निसार खान, कल्लू खान, नितेश तिवारी,शिवा झा ,पार्षद सुनील विश्वकर्मा, अनुराग अहिरवार, अभय ब्रह्मचारी अभय भट्ट आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
