झांसी। आज श्री लक्ष्मी व्ययाम मंदिर के तत्वधान में विद्यालय की छात्रा ने योग में संपूर्ण विश्व में गोल्ड मेडल प्राप्त करने पर आज क्षेत्रीय सांसद अनुराग शर्मा के मुख्य अतिथि में श्री लक्ष्मी व्ययाम मंदिर के अध्यक्ष अशोक गुप्ता की अध्यक्षता में एवं उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी एवं हरिशंकर कुशवाहा के विशिष्ट अस्तित्व में अभिनंदन समारोह संपन्न हुआ।

ज्ञात हो कि मलेशिया में 11वीं वर्ल्ड योगा चैंपियनशिप में श्री लक्ष्मी व्ययाम मंदिर की छात्रा चंचल पाठक ने गोल्ड मेडल प्राप्त कर झांसी, बुंदेलखंड, उत्तर प्रदेश,व संपूर्ण देश का नाम रोशन किया है, मुख्य अतिथि अनुराग शर्मा ने कहा कि श्री लक्ष्मी व्ययाम मंदिर हमेशा छात्रों को जिमनास्टिक, योग, मलखंभ ,क्रिकेट, हॉकी, कबड्डी आदि में प्रशिक्षण देकर राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी को तैयार करता है, संस्था की बड़ी उपलब्धि है कि आज संस्था की छात्रा ने संपूर्ण विश्व में गोल्ड मेडल लाकर हम सब का सम्मान बढ़ाया है, सांसद अनुराग शर्मा ने चंचल पाठक को सम्मानित करते हुए सम्मान पत्र, मोमेंटो,शाल,₹21000 का नगद पुरस्कार दिया एवं उनके कोच शिवानी पाठक को ₹5000 देकर प्रस्तुत किया।

अध्यक्षता कर रहे हैं अशोक गुप्ता ने कहा कि हम प्रतिदिन निशुल्क लगभग डेढ़ सौ बच्चों को प्रशिक्षण देकर राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार करते हैं, विशेष अतिथि संजय पटवारी एवं हरिशंकर कुशवाहा ने भी अपने विचार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गिरजा शंकर तिवारी, राम प्रकाश अग्रवाल, देवी सिंह कुशवाहा, गजानन खानवलकर, के के गुप्ता, सुबोध खांडेकर, के के अग्रवाल, सिद्धार्थ अग्रवाल, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे संचालन मुख्य शिक्षक केशव कुमार ने किया एवं आभार महामंत्री जगदीश कौशल ने व्यक्त किया।
