जानकारी के मुताबिक, जाखलौन कस्बे की रहने वाली एक विवाहिता अपने कथित प्रेमी के साथ बस स्टैंड से भागने की कोशिश कर रही थी। इसी बीच उसकी सास और पति मौके पर पहुंच गए और दोनों को पकड़ लिया।
इसके बाद सास ने गुस्से में प्रेमी की पहले जमकर पिटाई की और फिर चप्पल उतारकर उस पर ताबड़तोड़ वार किए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, करीब 140 सेकंड में लगभग 51 बार चप्पल से मारपीट की गई।
पति और ससुराल को धोखा देकर प्रेमी के साथ भाग रही महिला को जमकर सबक सिखाया गया है। भागने के बाद पति ने खोजबीन की और बस स्टैंड पर दोनों को पकड़ लिया जमकर चप्पल से पिटाई की है। मामला यूपी के ललितपुर का है। राहगीर ने वीडियो बना कर वायरल किया है। pic.twitter.com/SatGU5kyim
— Madan Mohan Soni (@madanmohansoni) May 25, 2026
बताया जा रहा है कि महिला अपने बच्चे को घर पर छोड़कर कथित प्रेमी के साथ भाग रही थी। हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी पक्षों को सिविल लाइन चौकी ले जाया गया, जहां पूछताछ जारी है।घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
