पुलिस के अनुसार, उन्हें सूचना मिली थी कि एक वाहन में भारी मात्रा में नकदी ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को रोका गया और गहन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान जब नकदी सामने आई तो पुलिस भी चौंक गई।
बरामद रकम कहां से लाई जा रही थी और इसका गंतव्य क्या था, इस पर अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। वाहन चालक से पूछताछ की जा रही है, लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे आयकर विभाग तक पहुंचाया गया है। उज्जैन इनकम टैक्स विभाग की टीम तुरंत महिदपुर रोड के लिए रवाना हो गई है। टीम के पहुंचने के बाद पूरे मामले की गहन जांच की जाएगी और कैश के स्रोत तथा उपयोग की पुष्टि की जाएगी।
सूत्रों के मुताबिक, जिस बोलेरो वाहन से यह नकदी बरामद हुई है, वह नागदा स्थित गोल्डन केमिकल कंपनी से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
फिलहाल पुलिस और प्रशासन दोनों ही स्तर पर जांच जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इतनी बड़ी रकम किस उद्देश्य से ले जाई जा रही थी और क्या इसके पीछे कोई वित्तीय अनियमितता या संदिग्ध लेनदेन शामिल है।
