रिपोर्ट्स के अनुसार Vivo S60 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,200mAh की दमदार बैटरी होगी, जो लंबे बैकअप के लिए डिजाइन की गई है। इसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा, जिससे फोन तेजी से चार्ज हो सकेगा। कंपनी का दावा है कि इसमें दिया गया पावर मैनेजमेंट सिस्टम चार्जिंग के दौरान डिवाइस के तापमान को कंट्रोल करने में मदद करेगा।
फोन को लेकर यह भी बताया गया है कि इसमें Global Direct Drive Power Supply 2.0 टेक्नोलॉजी दी जाएगी, जो बैटरी परफॉर्मेंस को बेहतर बनाएगी। साथ ही इसमें Micro Electric Wizard 2.0 फीचर भी होगा, जो अचानक बैटरी खत्म होने की स्थिति में चल रहे काम को सेव करने में मदद करेगा।
डिजाइन की बात करें तो Vivo S60 5G को तीन नए कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा—Early Summer Green, Midsummer Night’s Dream और Sea of Stars। इनमें से Sea of Stars वेरिएंट में खास स्टार-लाइक पैटर्न और वाइट-ब्लू फिनिश देखने को मिल सकता है।
कैमरा सेटअप के तौर पर इसमें पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सिस्टम दिया जाएगा, जो एक रेक्टेंगुलर मॉड्यूल में फिट होगा। हालांकि कैमरा सेंसर की पूरी जानकारी लॉन्च के समय सामने आएगी।
फोन का लॉन्च 29 मई को चीन में लोकल समय अनुसार शाम 7:30 बजे (भारत में 5:00 बजे) होगा। कंपनी इस इवेंट में Vivo TWS 5e ईयरबड्स भी पेश कर सकती है।
अगर लीक और रिपोर्ट्स सही साबित होती हैं, तो Vivo S60 5G अपने बड़े बैटरी बैकअप और फास्ट चार्जिंग के कारण मिड-रेंज सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बन सकता है।
