नई होंडा सिटी फेसलिफ्ट में कई कॉस्मेटिक और फीचर अपडेट किए गए हैं, जिनमें नया फ्रंट और रियर डिजाइन, LED DRLs, LED लाइट बार, डुअल-टोन अलॉय व्हील्स और अपडेटेड बूटलिड शामिल हैं।
इंटीरियर में बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, अपडेटेड AC कंट्रोल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें और 360-डिग्री कैमरा जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलेंगे।
इंजन की बात करें तो इसमें 1.5-लीटर VTEC पेट्रोल इंजन मिलने की संभावना है, जो 119bhp पावर और 145Nm टॉर्क जनरेट करेगा, साथ ही मैनुअल और CVT गियरबॉक्स ऑप्शन मिल सकते हैं।
वहीं, नई होंडा ZR-V में 2.0-लीटर पेट्रोल हाइब्रिड पावरट्रेन मिलने की उम्मीद है, जो करीब 180bhp पावर और 240Nm टॉर्क देगा। यह मॉडल CVT गियरबॉक्स के साथ आएगा और प्रीमियम SUV सेगमेंट में टिगुआन R-Line और स्कोडा कोडियाक जैसी गाड़ियों को टक्कर देगा।
