नगरवासियों का कहना है कि ये पोल इतने कमजोर हो चुके हैं कि हल्की हवा में भी हिलने लगते हैं। आने वाले दिनों में आंधी और बारिश के मौसम को देखते हुए खतरा और बढ़ गया है। इन रास्तों से रोजाना स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और बड़ी संख्या में लोग गुजरते हैं, जिससे गंभीर दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि इस समस्या को लेकर कई बार बिजली विभाग को मौखिक और लिखित शिकायतें दी गईं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इससे लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।
इस बीच विभागीय अधिकारियों का कहना है कि कुछ स्थानों पर पुराने और झुके हुए पोलों की जानकारी मिली है और उनका सर्वे कराया जा रहा है। एसडीओ के अनुसार, जिन पोलों की स्थिति अधिक खराब है उन्हें प्राथमिकता के आधार पर बदला जाएगा। विभाग ने आश्वासन दिया है कि जनता की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है और समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा।
